scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमविदेशलंदन में लूटपाट के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को 20 साल की कैद

लंदन में लूटपाट के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को 20 साल की कैद

Text Size:

लंदन, सात मई (भाषा) पूर्वी लंदन में हिंसक लूटपाट के दोषी पाए गए भारतीय मूल के एक व्यक्ति और उसके दो साथियों को 20 साल कैद की सजा सुनाई गई है।

अजयपाल सिंह (28) को पिछले साल नवंबर में लूटपाट का दोषी ठहराया गया था तथा एक अन्य आरोप में उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया था। स्नरेसब्रुक क्राउन अदालत ने उसे शुक्रवार को 20 साल कैद की सजा सुनाई।

लूटपाट की घटना एक मई 2020 को पूर्वी लंदन के अपमिंस्टर क्षेत्र स्थित एक घर में हुई थी। इस दौरान लुटेरों ने 11 वर्षीय एक लड़के को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था तथा उसके 40 वर्षीय पिता पर चाकू से वार किया था।

लुटेरे 20 हजार पाउंड मूल्य के आभूषण और घड़ियां लूटकर भाग गए थे।

न्यायाधीश पेट्रिसिया लीस ने फैसला सुनाते हुए मामले का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की।

भाषा नेत्रपाल धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments