scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमविदेशएनवाईआईएफएफ 2022 में भारत की समृद्ध सिनेमाई परंपराओं का उत्सव मनाया जाएगा

एनवाईआईएफएफ 2022 में भारत की समृद्ध सिनेमाई परंपराओं का उत्सव मनाया जाएगा

Text Size:

न्यूयॉर्क, तीन मई (भाषा) न्यूयॉर्क भारतीय फिल्म महोत्सव (एनवाईआईएफएफ) के 2022 संस्करण में करीब 60 फिल्मों, फीचर और वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसका उद्देश्य दुनिया पर भारतीय संस्कृति के प्रभाव को रेखांकित करना और भारत की आजादी के 75वें वर्ष में देश की समृद्ध सिनेमाई परंपराओं का उत्सव मनाना है।

एनवाईआईएफएफ को उत्तर अमेरिका का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित फिल्मोत्सव माना जाता है जो 7 से 14 मई तक चलेगा और इसमें भारत तथा भारतवंशी समुदाय से जुड़ी फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

यह फिल्मोत्सव लगातार तीसरे साल डिजिटल तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन भारत-अमेरिका कला परिषद (आईएएसी) करता है।

आईएएसी के अध्यक्ष डॉ निर्मल मट्टू ने कहा, ‘‘हम भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर दुनिया पर भारतीय संस्कृति के प्रभाव के बारे में एक संवाद को लेकर आशान्वित हैं।’’

भाषा वैभव माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments