scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमविदेशसीपीईसी तय समयसीमा से पीछे, 15 में से केवल तीन परियोजनाएं पूरी: खबर

सीपीईसी तय समयसीमा से पीछे, 15 में से केवल तीन परियोजनाएं पूरी: खबर

Text Size:

इस्लामाबाद, आठ मई (भाषा) चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) अपनी निर्धारित समयसीमा से पीछे चल रहा है और इसकी 15 परियोजनाओं में से केवल तीन पूरी हुई हैं। रविवार को एक अखबार की खबर में यह दावा किया गया।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार, 60 अरब डॉलर की लागत वाली सीपीईसी में पाकिस्तान ने अब तक केवल तीन परियोजनाएं पूरी की हैं। 30 करोड़ डॉलर की लागत वाली ये तीन परियोजनाएं ग्वादर में हैं।

सीपीईसी के अधिकारियों के हवाले से अखबार ने लिखा कि दो अरब डॉलर लागत की करीब एक दर्जन परियोजनाएं अभी अधूरी हैं जिनमें जलापूर्ति और विद्युत उत्पादन से संबंधित परियोजनाएं भी हैं।

यह चीन के उत्तर पश्चिम में शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र को पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह से जोड़ने वाली 3,000 किलोमीटर लंबी आधारभूत संरचना परियोजना है।

भारत सीपीईसी को लेकर चीन के समक्ष आपत्ति व्यक्त करता रहा है क्योंकि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से गुजरेगा।

परियोजना की अब तक की समीक्षा के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि ग्वादर में सामाजिक-आर्थिक लाभों से संबंधित सभी काम तय समयसीमा से पीछे चल रहे हैं।

भाषा वैभव नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments