scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमखेलईस्ट बंगाल ने स्पेनिश डिफेंडर गोंजालेस से करार किया

ईस्ट बंगाल ने स्पेनिश डिफेंडर गोंजालेस से करार किया

Text Size:

कोलकाता, 28 अप्रैल ( भाषा ) अपने निवेशकों के पीछे हटने के बाद वापसी की कोशिशों में जुटी ईस्ट बंगाल ने बृहस्प़तिवार को स्पेन के सेंटर बैक इवान गोंजालेस के साथ दो साल के लिये अनुबंध किया ।

पिछले दो आईएसएल सत्रों में एफसी गोवा के 42 में से 36 मैच खेल चुके गोंजालेस इस सत्र में ईस्ट बंगाल के पहले विदेशी खिलाड़ी हैं ।

इंडियन सुपर लीग के दो सत्र में खराब प्रदर्शन के बाद प्रमुख निवेशक श्री सीमेंट लिमिटेड ने हाथ खींच लिये थे ।

क्लब बांग्लादेश के बसुंधरा समूह से बातचीत की प्रक्रिया में है ।

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments