डुनेडिन, 21 जुलाई (एपी ) स्विटरलैंड ने महिला विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप ए के अपने पहले मैच में फिलीपीन को एकतरफा मुकाबले में 2 . 0 से हरा दिया ।
स्विटजरलैंड के लिये रमोना बाकमैन ने हाफटाइम से पहले गोल किया जबकि सेराइना पीयूबेल ने दूसरे हाफ में बढत दुगुनी कर दी ।
डुनेडिन के फोरसिथ बार स्टेडियम में यह पहला मैच था जो टूर्नामेंट का एकमात्र इंडोर स्टेडियम है । इसे देखने के लिये 13711 दर्शक मौजूद थे ।
इस जीत के साथ स्विटजरलैंड और न्यूजीलैंड ग्रुप ए में शीर्ष पर है और दोनों की अंतिम 16 में पहुंचने की संभावना प्रबल है ।फिलीपीन टीम पहली बार विश्व कप खेल रही है और उसके रास्ते अब कठिन हो गए हैं ।स्विटजरलैंड का सामना अब नॉर्वे से होगा जिसे पहले मैच में सह मेजबान न्यूजीलैंड ने हराया । वहीं फिलीपीन की टक्कर न्यूजीलैंड से होगी ।
एपी मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
