scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलमहिला कबड्डी टीम की कप्तान ने हिमाचल सरकार से पुरस्कार राशि बढ़ाने का आग्रह किया

महिला कबड्डी टीम की कप्तान ने हिमाचल सरकार से पुरस्कार राशि बढ़ाने का आग्रह किया

Text Size:

शिमला, 16 अक्टूबर (भाषा) भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश सरकार से एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाने का आग्रह किया।

नेगी ने पीटीआई से कहा,‘‘हमारी 12 सदस्यों की टीम है जिसने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा और महाराष्ट्र सरकार स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन करोड रुपए की पुरस्कार राशि दे रही है जबकि राजस्थान सरकार एक करोड रुपए की पुरस्कार राशि दे रही है। हिमाचल सरकार को भी पुरस्कार राशि 15 लाख रुपए से अधिक करनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी मैं रेलवे में नौकरी कर रही हूं और दो अन्य लड़कियां राजस्थान पुलिस में कार्यरत हैं। अगर हिमाचल सरकार हमें नौकरी की पेशकश करती है तो हम भी अपने गृह प्रदेश में नौकरी करना चाहते हैं।’’

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीन के हांगझोउ में हाल में संपन्न हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments