scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमखेलमहिला गोल्फ: चार भारतीय खिलाड़ियों ने फिनलैंड में कट हासिल किया

महिला गोल्फ: चार भारतीय खिलाड़ियों ने फिनलैंड में कट हासिल किया

Text Size:

अलैंड्स (फिनलैंड), तीन सितंबर (भाषा) दीक्षा डागर, वाणी कपूर, अमनदीप द्राल और त्वेसा मलिक की भारतीय चौकड़ी ने यहां अलैंड्स 100 लेडीज ओपन गोल्फ के कट में जगह बनाई।

  इन चारों में दीक्षा (72-73) संयुक्त 10वें स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी है।

अन्य भारतीयों में रिद्धिमा दिलावरी (74-79) और नेहा त्रिपाठी (80-76) हालांकि कट हासिल करने में नाकाम रहे।

वाणी (72-76) संयुक्त 30वें जबकि अमनदीप (74-75) संयुक्त 36वें और त्वेसा (75-77) संयुक्त 59वें स्थान पर है।

स्वीडन की युवा खिलाड़ी लिसा पेटर्सन (73-66) और स्पेन की एना पेलेज ट्रिविनो (71-68) आखिरी चरण से पहले एक शॉट की बढ़त के साथ तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर है।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments