scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलविजय हजारे ट्रॉफी : गत चैम्पियन सौराष्ट्र का सामना केरल से

विजय हजारे ट्रॉफी : गत चैम्पियन सौराष्ट्र का सामना केरल से

Text Size:

अलूर, 22 नवंबर ( भाषा ) विजय हजारे ट्रॉफी का 2023 . 24 सत्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है जिसमें गत चैम्पियन सौराष्ट्र का सामना केएससीए क्रिकेट मैदान पर केरल से होगा ।

टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और कप्तान जयदेव उनादकट पर सभी की नजरें होंगी जिन्होंने पिछले सत्र में सौराष्ट्र के लिये सबसे ज्यादा विकेट लिये थे।

पिछले सत्र में सौराष्ट्र के लिये सर्वाधिक रन बनाने वाले समर्थ व्यास और विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई पर भी दारोमदार रहेगा ।

पिछली उपविजेता महाराष्ट्र की टीम जयपुर में झारखंड से खेलेगी । कप्तान रूतुराज गायकवाड़ आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में हैं जिनकी जगह महाराष्ट्र की कप्तानी केदार जाधव कर सकते हैं ।

ग्रुप चरण के मुकाबले 23 नवंबर से पांच दिसंबर के बीच खेले जायेंगे जिसके बाद प्री क्वार्टर फाइनल (नौ दिसंबर), क्वार्टर फाइनल (11 दिसंबर) , सेमीफाइनल (13 और 14 दिसंबर ) और 16 दिसंबर को फाइनल होगा ।

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments