scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलगोरयाचकिना को हराकर वैशाली ने शीर्ष पर मजबूत की अपनी पकड़

गोरयाचकिना को हराकर वैशाली ने शीर्ष पर मजबूत की अपनी पकड़

Text Size:

पाफोस(साइप्रस) 11 अप्रैल (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. वैशाली ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शनिवार को महिला कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 11वें दौर में रूस की अलेक्ज़ांद्रा गोरयाचकिना को मात देकर शीर्ष पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली।

वैशाली की यह चौथी जीत थी और 11 मुकाबलों में अब उनके नाम सात अंक हो गए हैं।

इस जीत के साथ वैशाली ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक और चीन की जिनेर झू पर भी बढ़त बढ़ा दी, जो क्रमशः रूस की कातेरिना लग्नो और भारत की दिव्या देशमुख के खिलाफ ड्रॉ खेलीं।

ओपन वर्ग में वैशाली के छोटे भाई और भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा संघर्ष करते नजर आए और जर्मनी के मैथियास ब्लूमबाउम के खिलाफ आसान जीत का मौका चूक गए। खिताबी दौड़ से बाहर हो चुके प्रज्ञानानंदा के नाम 4.5 अंक है।

अमेरिका के हिकारू नाकामुरा और चीन के वेई यी के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा, जबकि नीदरलैंड के अनिश गिरी और रूस के आंद्रेई एसिपेंको ने भी अंक बांटे।

उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिन्दारोव अभी भी टूर्नामेंट में शीर्ष पर बने हुए हैं और फैबियानो कारुआना के खिलाफ उनका मुकाबला ड्रॉ की ओर जाता दिख रहा है, जिससे उनकी स्थिति और मजबूत हो गई है।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments