scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमखेलउर्वशी और सरजूबाला कोलंबो में पेशेवर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में लेंगी भाग

उर्वशी और सरजूबाला कोलंबो में पेशेवर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में लेंगी भाग

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 नवंबर (भाषा) दिग्गज मुक्केबाज सरजूबाला देवी और उर्वशी सिंह 26 नवंबर को कोलंबो में होने वाले पेशेवर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उर्वशी 10 दौर के मुकाबले में थाईलैंड की राष्ट्रीय चैंपियन थानचानोक फानन से भिड़ेंगी। विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी) द्वारा स्वीकृत इस प्रतियोगिता में दो खिताब ‘डब्ल्यूबीसी इंटरनेशनल सुपर बैंथमवेट टाइटल और डब्ल्यूबीसी एशिया सिल्वर टाइटल’ दांव पर होंगे।

एआईबीए विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप (2014) की रजत पदक विजेता और युवा विश्व मुक्केबाजी की पूर्व स्वर्ण पदक विजेता सरजूबाला देवी चार दौर की फ्लाईवेट प्रतियोगिता में थाईलैंड की ही  खवांचित खुन्या का सामना करेंगी।

उर्वशी 2018 में पेशेवर बनी। 27 साल की इस मुक्केबाज के नाम 12 मुकाबलों में नौ जीत है। उन्होंने इस में छह मुकाबले नॉक-आउट से जीते है।

ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी सरजूबाला इस साल जनवरी में पेशेवर बनी हैं। मणिपुर की इस खिलाड़ी ने पेशेवर करियर का आगाज फरवरी में दुबई में तंजानिया की लुलु कायगे के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत के साथ किया था।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments