scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलयूपी वारियर्स ने चामरी अटापट्टू को लॉरेन बेल की जगह शामिल किया

यूपी वारियर्स ने चामरी अटापट्टू को लॉरेन बेल की जगह शामिल किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सत्र से हटने का फैसला किया है जिससे यूपी वारियर्स ने शुक्रवार को उनकी जगह श्रीलंका की चामरी अटापट्टू को टीम में शामिल किया।

डब्ल्यूपीएल ने एक बयान में कहा कि अटापट्टू को उनके 30 लाख रुपये के ‘बेस प्राइस’ में शामिल किया गया है।

खेल की सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार श्रीलंकाई कप्तान अटापट्टू सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में भी शामिल हैं, वह 120 से ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं।

वह एकमात्र श्रीलंकाई महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक जड़ा है।

महिला बिग बैश लीग के पिछले चरण में वह 552 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहीं थीं लेकिन दिसंबर में हुई डब्ल्यूपीएल नीलामी में उन्हें किसी टीम ने खरीदा जो काफी हैरानी भरा था।

डब्ल्यूपीएल का दूसरा चरण 23 फरवरी से 17 मार्च तक दिल्ली और बेंगलुरु में खेला जायेगा।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments