scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमखेलएशियाई जूनियर चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती की अगवाई करेंगी उन्नति

एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप में भारतीय चुनौती की अगवाई करेंगी उन्नति

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 नवंबर ( भाषा ) उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा 29 नवंबर से चार दिसंबर तक थाईलैंड में होने वाली एशिया अंडर 15 और अंडर 17 जूनियर चैम्पियनशिप में 36 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई करेंगी ।

ओडिशा ओपन चैम्पियन उन्नति अंडर 17 महिला एकल में चुनौती पेश करेगी जिसमें जिया रावत और अनमोल खरब भी हैं । वहीं ट्रायल में शीर्ष रही तनवी शर्मा महिलाओं के अंडर 15 वर्ग में इशिता नेगी, सुहासी वर्मा और सम्प्रति पाल के साथ खेलेगी ।

भारत की तसनीम मीर और तारा शाह ने 2019 में अंडर 15 महिला एकल में स्वर्ण और रजत पदक जीते थे ।

यह टूर्नामेंट कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद हो रहा है । खिलाड़ियों को चयन ट्रायल के बाद चुना गया था जो पिछले महीने हैदराबाद में हुए थे ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments