scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलभारत की दो जोड़ियां स्क्वाश मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में

भारत की दो जोड़ियां स्क्वाश मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

हांगझोउ, तीन अक्टूबर (भाषा) दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू की भारतीय जोड़ी एशियाई खेलों के स्क्वाश मिश्रित युगल मुकाबले में मंगलवार को यहां प्रभावशाली जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

पूल ए के इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने जापान की रिसा सुगिमोटो और तोमोताका इंडो को 2-0 (11-5, 11-5) से हराया।

अनाहत सिंह और अभय सिंह की एक अन्य भारतीय जोड़ी ने हांगकांग की तसजा विंग तोंग और मिंग होंग जांग की जोड़ी को पूल डी के मैच में 2-0 (11-10, 11-8) से हराया।

दीपिका और हरिंदर के सामने आज शाम में अंतिम आठ मुकाबले में फिलीपींस के जेमिका अरीबाडो और एंड्रयू गारिका की जोड़ी होगी जबकि अनाहत और अभय की जोड़ी कोरिया के यांग योनसू और ली डोंगजुन का सामना करेगी।

सौरव घोषाल और तन्वी खन्ना की आज शाम एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments