scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलत्वेसा ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर में छह शॉट की बढ़त बनाई

त्वेसा ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर में छह शॉट की बढ़त बनाई

Text Size:

गुरुग्राम, 19 सितंबर (भाषा) त्वेसा मलिक ने मंगलवार को यहां पहले दौर में बोगी रहित सात अंडर 65 के स्कोर से महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 13वें चरण में छह शॉट की बढ़त बना ली।

त्वेसा ने सात बर्डी लगाई जिसमें से चार उन्होंने अंतिम चार होल में की।

पिछले हफ्ते की विजेता नेहा त्रिपाठी और अनन्या दतार 71 के समान स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

जैस्मिन शेखर (72) चौथे स्थान पर चल रही हैं जबकि अग्रिमा मनराल और अनीषा अग्रवाल एक ओवर 73 के स्कोर से संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments