scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमखेलत्वेसा ने ‘लैकोस्टे लेडीज ओपन डी फ्रांस’ में शानदार आगाज किया

त्वेसा ने ‘लैकोस्टे लेडीज ओपन डी फ्रांस’ में शानदार आगाज किया

Text Size:

ड्यूविले (फ्रांस), 15 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक ने ‘लैकोस्टे लेडीज ओपन डी फ्रांस’ के शुरुआती दौर में गुरुवार को यहां तीन अंडर 68 का शानदार कार्ड खेला।

वह इस प्रदर्शन से नौ खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। कई खिलाड़ियों ने हालांकि अभी अपना खेल पूरा नहीं किया है।  शानदार लय में चल रही त्वेसा ने इस दौरान एक बोगी के मुकाबले चार बर्डी लगाये।

भारत की अमनदीप द्राल दो अंडर 69 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर है।  

वाणी कपूर और दीक्षा डागर एक ओवर 72 के एक समान स्कोर के साथ संयुक्त 54 वें स्थान पर है।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments