scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलभारत में शीर्ष फुटबॉल लीगों में रैफरिंग में जवाबदेही की जरूरत : चौबे

भारत में शीर्ष फुटबॉल लीगों में रैफरिंग में जवाबदेही की जरूरत : चौबे

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जनवरी ( भाषा ) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने सोमवार को आईएसएल और आईलीग में रैफरिंग के स्तर पर बरसते हुए कहा कि जवाबदेही की सख्त जरूरत है।

चौबे ने रविवार को एक वर्चुअल बैठक में रैफरिंग का स्तर बेहतर करने के तरीकों पर बात की ।

रैफरिंग से जुड़े मसलों पर चिंता जताते हुए चौबे ने कहा कि इससे जुड़े लोगों को इस पर ध्यान देना चाहिये ।

आईएसएल के सात मैचों में 24 और आई लीग में चार मैचों में विवादित फैसले देखने को मिले ।

चौबे ने कहा ,‘‘ इस सत्र में रैफरी के फैसलों को लेकर काफी चिंतायें जताई गई हैं । क्लबों ने अपने दावों की पुष्टि के लिये वीडियो साक्ष्य जमा किये हैं । रैफरियों की गलती से कई मैच प्रभावित हुए और अब इसमें जवाबदेही तय होनी चाहिये ।’’

उन्होंने कहा कि खेल में प्रतिस्पर्धी विकास के चलते एआईएफएफ पिछले एक साल से रैफरियों के विकास के लिये लगातार प्रयास कर रहा है ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments