scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलयूपी योद्धास और बंगाल वारियर्स का मुकाबला टाई रहा

यूपी योद्धास और बंगाल वारियर्स का मुकाबला टाई रहा

Text Size:

पुणे, आठ नवंबर (भाषा) यूपी योद्धास ने अंतिम लम्हों में अंक जुटाया जिससे मंगलवार को यहां प्रो कबड्डी लीग में बंगाल वारियर्स के खिलाफ उसका मुकाबला 41-41 से टाई रहा।

योद्धास की टीम पहले हाफ के बाद 25-15 की मजबूत बढ़त बना चुकी थी लेकिन वारियर्स की टीम दूसरे सत्र में शानदार वापसी करने में सफल रही।

बंगाल के कप्तान मनिंदर सिंह जब मैच के अंतिम लम्हों में डू-ओर-डाई रेड के लिए उतरे तो उनके पास अपनी टीम को जीत दिलाने का मौका था लेकिन योद्धास ने उन्हें टैकल करके मुकाबला 41-41 से बराबर कर दिया।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments