scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमखेलमहान टेनिस खिलाड़ी पेस प्रधानमंत्री मोदी से मिले

महान टेनिस खिलाड़ी पेस प्रधानमंत्री मोदी से मिले

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिन्होंने कहा कि देश को इस खिलाड़ी की उपलब्धियों पर गर्व है।

पेस मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लिएंडर पेस के साथ मेरी मुलाकात बहुत अच्छी रही। भारत को टेनिस में उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। खेलों और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका जुनून सचमुच काबिले तारीफ है।’’

इस पोस्ट में उन्होंने इस पूर्व टेनिस खिलाड़ी के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की।

भाजपा में शामिल होने के बाद पेस ने कहा था कि यह ‘सिर्फ एक औपचारिकता नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी’ है और देश की सेवा करने का एक बड़ा अवसर है।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments