scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमखेलसूर्यकुमार का अर्धशतक, भारत ने बनाये नौ विकेट पर 133 रन

सूर्यकुमार का अर्धशतक, भारत ने बनाये नौ विकेट पर 133 रन

Text Size:

पर्थ, 30 अक्टूबर (भाषा) भारत ने सूर्यकुमार यादव (68 रन) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 133 रन बनाये।

सूर्यकुमार के अलावा टीम के लिये केवल दो अन्य बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। कप्तान रोहित शर्मा ने 15 और विराट कोहली ने 12 रन बनाये।

दक्षिण अफ्रीका के लिये लुंगी एनगिडी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट झटके।

वेन पार्नेल ने भी शानदार गेंदबाजी की और एक मेडन ओवर डाला। उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किये।

भाषा

नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments