scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमखेलश्रीकांत लिन से हारे, जर्मन ओपन में भारत का अभियान खत्म

श्रीकांत लिन से हारे, जर्मन ओपन में भारत का अभियान खत्म

Text Size:

मुलहेम एन डेर रूर (जर्मनी), 26 फरवरी (भाषा) सीनियर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत बृहस्पतिवार को यहां पुरुष एकल के दूसरे दौर में चीनी ताइपे के लिन चुन यी से सीधे गेम में हारकर जर्मन ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

विश्व चैंपियनशिप 2021 के रजत पदक विजेता श्रीकांत को इंडिया ओपन सुपर 750 चैंपियन लिन के खिलाफ 32 मिनट तक चले मुकाबले में 14-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा।

श्रीकांत की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत का अभियान भी खत्म हो गया।

दुनिया के नंबर 11 लिन ने श्रीकांत को 2024 स्विस ओपन में अपनी पिछली मुलाकात में भी हराया था।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments