हांगझोउ, 24 सितंबर ( भाषा ) स्टार तैराक श्रीहरि नटराज और भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में रविवार को क्रमश: सौ मीटर पुरूष बैकस्ट्रोक और चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल में प्रवेश कर लिया ।
ओलंपियन माना पटेल, धिनिधि देसिंघु, जानवी चौधरी और शिवांगी शर्मा 3 : 53 . 80 सेकंड का समय निकालकर दस टीमों में छठे स्थान पर रहे ।
वहीं श्रीहरि 54 . 71 सेकंड का समय निकालकर अपनी हीट में दूसरे और कुल पांचवें स्थान पर रहे ।
भारत के उत्कर्ष पाटिल 59 . 42 सेकंड के साथ पुरूषों की सौ मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में 20वें स्थान पर रहे ।
तनीश जॉर्ज मैथ्यू और अनिल कुमार पुरूषों के 100 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में क्रमश: 12वें और 17वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह नहीं बना सके ।
भाषा मोना नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
