scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलदक्षिण अफ्रीका का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

दक्षिण अफ्रीका का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

Text Size:

जोहानिसबर्ग, 14 दिसंबर ( भाषा ) दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।

भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है । दक्षिण अफ्रीका टीम में तीन बदलाव किये गए हैं । टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिये मार्को जेनसेन और गेराल्ड कोएत्जी टीम से बाहर हैं जबकि ट्रिस्टान स्टब्स भी टीम में नहीं हैं । उनकी जगह केशव महाराज, डोनोवन फेरेइर्स खेलेंगे और बायें हाथ के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर को पदार्पण का मौका मिला है ।

तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1 . 0 से आगे है ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments