scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमखेलऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच के दौरान इकाना स्टेडियन के कुछ होर्डिंग गिरे

ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच के दौरान इकाना स्टेडियन के कुछ होर्डिंग गिरे

Text Size:

लखनऊ, 16 अक्टूबर (भाषा ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच सोमवार को यहां विश्व कप मैच के दौरान तेज हवा के कारण इकाना स्टेडियम की छत से कई होर्डिंग नीचे की सीटों पर गिर गए।

बारिश के कारण खेल में थोड़ी देर की बाधा आयी। खेल दोबारा शुरू होने के बाद धूल भरी आंधी और तेज हवा के कारण छत से ब्रांडिंग सामग्री के साथ लोहे के एंगल निचले स्तर के सीटों पर गिर गये।

यह दुर्घटना और खतरनाक हो सकती थी लेकिन दर्शकदीर्घा अपेक्षाकृत खाली थी। इससे हालांकि मैच देखने आये लोगों में थोड़ी खलबली मच गयी और स्टेडियम में सार्वजनिक घोषणा में दर्शकों को सुरक्षित सीटों पर जाने के लिए कहा गया।

दूसरी पारी शुरू होने तक सुरक्षाकर्मियों ने सभी दर्शकों को सुरक्षित सीटों पर पहुंचा दिया।

स्टेडियम ने पिछले सप्ताह विश्व कप के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी की थी।

भारत बनाम इंग्लैंड मैच 29 अक्टूबर को इकाना स्टेडियम में खेला जाना है।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments