scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलसिराज की आंखें डबडबायीं, बुमराह ने सांत्वना दी

सिराज की आंखें डबडबायीं, बुमराह ने सांत्वना दी

Text Size:

अहमदाबाद, 19 नवंबर (भाषा) भारतीय टीम के रविवार को यहां आस्ट्रेलिया से विश्व कप फाइनल में हारने के बाद युवा गेंदबाज मोहम्मद सिराज की आंखें भर आयी जिसके बाद जसप्रीत बुमराह उन्हें ढाढस बंधाते नजर आये।

सिराज के ओवर की आखिरी गेंद पर मैक्सवेल ने विजयी रन लिया और आस्ट्रेलिया ने छठी विश्व कप ट्राफी जीत ली। इसके बाद सिराज की आंखों से आंसू टपकने लगे।

बुमराह के बाद विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ी भी उन्हें ढाढस बंधाने लगे।

इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की आंखें भी ड्रेसिंग रूम की ओर सीढियां चढ़ते हुए भर आयी थीं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments