scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमखेलशुभंकर शर्मा संयुक्त 29वें स्थान पर

शुभंकर शर्मा संयुक्त 29वें स्थान पर

Text Size:

दुबई, 18 नवंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने डीपी विश्व टूर गोल्फ चैंपियनशिप के दूसरे दौर में शुक्रवार को यहां एक अंडर 71 का स्कोर बनाया।

शर्मा पहले दौर के बाद संयुक्त 33वें स्थान पर थे लेकिन दूसरे दौर के बाद वह संयुक्त 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस भारतीय खिलाड़ी ने बोगी से शुरुआत की और फिर चौथे होल में भी बोगी की। उन्होंने सातवें होल में बर्डी बनाई लेकिन नौवें होल में बोगी कर बैठे। पहले नौ होल के बाद उनका स्कोर दो ओवर पर था।

शर्मा ने अंतिम नौ होल में अच्छा प्रदर्शन किया तथा 13वें, 14वें और 18वें होल में बर्डी बनाई।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments