scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलशुभंकर ने स्कॉटिश ओपन में 68 का कार्ड खेला

शुभंकर ने स्कॉटिश ओपन में 68 का कार्ड खेला

Text Size:

गुलाने, 14 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने जेनेसिस स्कॉटिश ओपन के पहले दौर में ‘बैक नाइन’ होल में शानदार वापसी करते हुए दो अंडर 68 का कार्ड खेला।

‘फ्रंट नाइन’ होल में वह एक ओवर के स्कोर पर चल रहे थे लेकिन ‘बैक नाइन’ में वापसी कर पहले दिन संयुक्त 26वें स्थान पर चल रहे हैं।

शुभंकर ने बर्डी से शुरुआत की लेकिन तीसरे और आठवें होल में शॉट ड्राप करने से एक ओवर पर चल रहे थे।

लेकिन बैक नाइन में उन्होंने 13वें, 15वें और 16वें होल में बर्डी की जिससे वह अच्छा स्कोर बनाने में सफल रहे।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments