scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमखेलशाजी प्रभाकरण एआईएफएफ के नये महासचिव बने

शाजी प्रभाकरण एआईएफएफ के नये महासचिव बने

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन सितंबर ( भाषा ) दिल्ली फुटबॉल के अध्यक्ष और लंबे समय से खेल प्रशासक रहे शाजी प्रभाकरण को शनिवार को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का नया महासचिव चुना गया ।

एआईएफएफ की नवगठित कार्यकारी समिति ने यह नियुक्ति की । कल्याण चौबे ने एआईएफएफ अध्यक्ष पद के चुनाव में शुक्रवार को बाईचुंग भूटिया को 33 . 1 से हराया था ।

चौबे की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की पहली बैठक में यह फैसला लिया गया ।

चौबे ने महासचिव पद के लिये प्रभाकरण के नाम की अनुशंसा की जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया । एआईएफएफ ने एक बयान में यह जानकारी दी ।

एआईएफएफ में बदलाव की मांग कर रहे समूह के अग्रणियों में रहे प्रभाकरण ने चुनाव नहीं लड़ा था ।

सदस्यों का स्वागत करते हुए चौबे ने कहा ,‘‘ यह पहली बार है कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार छह पूर्व दिग्गज खिलाड़ी समिति का हिस्सा हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें मिलकर काम करना है ओर भारतीय फुटबॉल को आगे ले जाने के हमारे लक्ष्य में निजी अहंकार आड़े नहीं आना चाहिये । अनुशासन सफलता की कुंजी है और हमें जवाबदेह बनना होगा ।’’

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments