scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलबांग्लादेश पर तमिलनाडु की जीत में चमके शाहरूख खान

बांग्लादेश पर तमिलनाडु की जीत में चमके शाहरूख खान

Text Size:

चेन्नई, आठ नवंबर (भाषा) एम शाहरूख खान के 69 गेंद में जड़े शतक की मदद से तमिलनाडु ने मंगलवार को यहां वर्षा से प्रभावित दूसरे एकदिवसीय मैच में बांग्लादेश एकादश को डकवर्थ-लुईस पद्धति से 58 रन से हरा दिया।

बारिश के खलल के बाद मैच को 47 ओवर का कर दिया।

मेहमान टीम ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया जिसने 47 ओवर में सात विकेट पर 306 रन बनाए।

इसके जवाब में बांग्लादेश ने जब 40 ओवर में छह विकेट पर 194 रन बनाए थे तब दोबारा बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा। तमिलनाडु को इसके बाद डकवर्थ-लुईस पद्धति से विजेता घोषित किया गया।

तमिलनाडु ने रविवार को पहला मैच भी 11 रन से जीता था।

तमिलनाडु की ओर से शाहरूख ने 69 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों से नाबाद 100 रन बनाए। एल सूर्यप्रकाश ने 42, बी साई सुदर्शन ने 40 और आर संजय यादव ने 39 रन की उपयोगी पारियां खेली।

इसके जवाब में बांग्लादेश एकादश की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और तावहिद हृदय (75 गेंद में नाबाद 73, छह चौके और एक छक्का) तथा जेकर अली अनिक (नाबाद 36) की पारियों के बावजूद लक्ष्य के करीब भी नहीं पहुंच सकी।

आर सिलामबरासन ने 34 रन देकर दो विकेट चटकाए।

भाषा

सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments