scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमखेलगत चैंपियन सेंट पैट्रिक हाई स्कूल की लगातार दूसरी जीत

गत चैंपियन सेंट पैट्रिक हाई स्कूल की लगातार दूसरी जीत

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) गत चैंपियन झारखंड का सेंट पैट्रिक हाई स्कूल उन टीमों में शामिल रहा जिसने गुरुवार को यहां सुब्रतो कप अंतर स्कूल अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के जूनियर लड़कियों (अंडर-17) के वर्ग में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

सेंट पैट्रिक हाई स्कूल ने भरूच के तपोवन संस्कार केंद्र को ग्रुप ए के मैच में 9-1 से हराया जबकि कन्नूर के गवर्नमेंट वीएचएसएस स्कूल ने नयी दिल्ली के एयर फोर्स बाल भारतीय स्कूल को 6-0 से शिकस्त दी।

बांग्लादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान (बीकेएसपी) ने ग्रुप बी में सूरत के फाउंटेनहेड स्कूल को 10-0 से पछाड़ा।

ग्रुप सी में भिवाननी के जीएसएसएस अलखपुरा ने मालदा के हातिमारी हाई स्कूल को 4-0 से हराया।

ग्रुप डी में लखीमपुर के लोहित डिक्रोंग एचएसएस स्कूल ने सोलन के पाइनग्रोव स्कूल को 4-1 से शिकस्त दी जबकि अरूणाचल प्रदेश के गवर्नमेंट सकेंडरी स्कूल ने पुंछ के डीएनआरएम जीजीएचएसएस स्कूल को 11-0 से हराया।

ग्रुप ई में त्रिपुरा स्पोर्ट्स स्कूल ने नयी दिल्ली के वसंत वैली स्कूल को 5-0 जबकि मिजोरम के बेथलेहेम वेंथवेंग मिडल स्कूल ने पिथौरागढ़ के जवाहर नवोदय विद्यालय को 8-0 से हराया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments