scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलरियाद के किंग फहद स्टेडियम पर होंगे संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल

रियाद के किंग फहद स्टेडियम पर होंगे संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल

Text Size:

भुवनेश्वर, नौ फरवरी ( भाषा ) राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप संतोष ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मैच एक से चार मार्च के बीच सऊदी अरब में रियाद के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले जायेंगे ।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के महासचिव शाजी प्रभाकरण ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सऊदी फुटबॉल महासंघ से मशविरे के बाद तारीख तय की गई है।

उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय फुटबॉल के लिये यह बड़ी बात है कि संतोष ट्रॉफी सेमीफाइनल खेलने वाली चार टीमें सऊदी अरब में अपने मैच खेलेंगी ।’’

संतोष ट्रॉफी के आखिरी दौरों में 12 टीमों को छह छह के दो समूहों में बांटा जायेगा । टीमें एक दूसरे से राउंड रॉबिन आधार पर खेलेंगी। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments