scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलसंतोष ट्राफी : दिल्ली ने बंगाल को ड्रा पर रोका, मणिपुर ने रेलवे को हराया

संतोष ट्राफी : दिल्ली ने बंगाल को ड्रा पर रोका, मणिपुर ने रेलवे को हराया

Text Size:

भुवनेश्वर, 11 फरवरी (भाषा) कई बार की चैम्पियन बंगाल को दिल्ली ने शनिवार को यहां संतोष ट्राफी राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में 2-2 से ड्रॉ पर रोका जबकि नौचा सिंह की हैट्रिक के दम पर मणिपुर ने रेलवे को 4-1 से हराया।

पिछले साल के फाइनलिस्ट बंगाल को दिल्ली के खिलाफ जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन वह दिल्ली की टीम थी जिसने सातवें मिनट में नीरज भंडारी के गोल से बढ़त बनाई।

मध्यांतर तक दिल्ली 1-0 से आगे थी लेकिन बंगाल के नरो हरि श्रेष्ठ (50वें और 61वें) के दो गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। गौरव रावत ने 72वें मिनट में दिल्ली की तरफ से बराबरी का गोल किया।

दिन के एक अन्य मैच ने सेना ने मेघालय को 2-0 से हराया।

भाषा पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments