scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलसंतोष कुमार ने एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 400 मीटर बाधा दौड़ का कांस्य पदक जीता

संतोष कुमार ने एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 400 मीटर बाधा दौड़ का कांस्य पदक जीता

Text Size:

बैंकॉक, 15 जुलाई (भाषा) भारतीय एथलीट संतोष कुमार ने शनिवार को यहां एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की पुरुष वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में 49.09 सेकेंड के सर्वश्रेष्ठ समय से कांस्य पदक अपने नाम किया।

संतोष ने प्रतियोगिता के चौथे दिन पुरुष वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में इस साल का भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। वह स्वर्ण पदक विजेता कतर के मोहम्मद हमेमेडा बासेम (48.64 सेकेंड) और जापान के युसाकू कोडामा (48.96 सेकेंड) से पीछे रहे।

इस 25 साल के एथलीट का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 49.49 सेकेंड का था जो उन्होंने पिछले साल हासिल किया था।

एक अन्य भारतीय यशास पलकशा ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन वह रेस में नहीं दौड़े।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments