scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलराजस्थान रॉयल्स के साथ बने रहेंगे संगकारा, मोन ब्रोकमैन होंगे मानसिक प्रदर्शन कोच

राजस्थान रॉयल्स के साथ बने रहेंगे संगकारा, मोन ब्रोकमैन होंगे मानसिक प्रदर्शन कोच

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 मार्च ( भाषा ) कुमार संगकारा आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स में क्रिकेट निदेशक और मुख्य कोच की दोहरी भूमिका निभाते रहेंगे जबकि ट्रेवर पेनी उनके सहायक होंगे ।

श्रीलंका के लसिथ मलिंगा तेज गेंदबाजी कोच होंगे जबकि जुबिन भरूचा रणनीति, विकास और प्रदर्शन निदेशक होंगे । जाइल्स लंडिसे विश्लेषण और तकनीक कोच, सिद्धार्थ लाहिड़ी सहायक कोच और दिशांत याग्निक क्षेत्ररक्षण कोच होंगे ।

संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ने जॉन ग्लोस्टर ( मुख्य फिजियो ), रॉब यंग ( टीम डॉक्टर ), एटी राजामनी प्रभु ( अनुकूलन कोच ) की सेवायें भी बरकरार रखी है।

मोन ब्रोकमैन टीम के मानसिक प्रदर्शन कोच होंगे जबकि नील बैरी सहायक फिजियो होंगे ।

राजस्थान रॉयल्स को पहला मैच दो अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है ।

भाषा

मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments