scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलरोहित अपने प्रदर्शन से उदाहरण पेश करने वाले कप्तान: जहीर खान

रोहित अपने प्रदर्शन से उदाहरण पेश करने वाले कप्तान: जहीर खान

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) भारत के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने रोहित शर्मा को ‘ जिम्मेदारी लेने वाला कप्तान’ बताते हुए शुक्रवार को कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में एक कप्तान और बल्लेबाज दोनों के रूप में अच्छा योगदान देंगे।

जहीर ने ‘जियो सिनेमा’ पर कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि रोहित ने पूरी टीम पर कैसा प्रभाव डाला है।’’

जहीर ने कहा कि रोहित की कप्तानी की पहचान उनकी अच्छी तरह से संवाद करने की क्षमता है।

इस पूर्व गेंदबाज ने कहा, ‘‘ वह हर खिलाड़ी से संवाद करते है। वह प्रत्येक खिलाड़ी को जरूरी आत्मविश्वास देते हैं और उनसे सर्वश्रेष्ठ लेने की कोशिश करते है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह जिम्मेदारी उठाकर कप्तानी करना पसंद करते है। यह उनकी कप्तानी की पहचान रही है और ऐसा विश्व कप में भी देखा गया है। वह खुद अच्छा प्रदर्शन कर दूसरों को प्रेरित करने की कोशिश करते है।’’

जहीर ने कहा, ‘‘ जब आपके पास ऐसा कप्तान हो जो खुद उदाहरण पेश करें तो इससे पूरे समूह का आत्मविश्वास बढ़ता है।’’

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments