scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमखेलरोहित और गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में दिलाई भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत

रोहित और गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में दिलाई भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत

Text Size:

मुंबई, 15 नवंबर (भाषा) कप्तान रोहित शर्मा और उनके जोड़ीदार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की आक्रामक पारियों के दम पर भारत ने आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 ओवर में एक विकेट पर 118 रन बना लिये।

रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए महज 50 गेंद में 71 रन की साझेदारी की जिसमें रोहित का योगदान 29 गेंद में 47 रन का रहा। भारतीय कप्तान टिम साउदी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में केन विलियमसन को कैच देकर पवेलियन लैटे। उन्होंने अपनी बेखौफ पारी में चार छक्के और इतने ही छक्के लगाये।

गिल ने 13वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर टीम के रनों का शतक पूरा किया।

उन्होंने अगले ओवर में रचिन रविंद्र के खिलाफ एक रन दौड़कर 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

पारी की 15वें ओवर के बाद गिल 44 गेंद में 15 रन जबकि विराट कोहली 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

गिल ने अब तब सात चौके और एक छक्का लगाया है जबकि कोहली ने 17 गेंद की पारी में दो चौके जड़े। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 40 गेंद में 47 रन जोड़ लिये है।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments