नोएडा, 20 मार्च (भाषा) रिधिमा दिलावरी ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए शुक्रवार को यहां लगातार तीसरी बार 71 का स्कोर बनाया और महिला प्रो गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के छठे चरण का खिताब अपने नाम किया।
रिधिमा ने अंतिम दौर की शुरुआत जैस्मीन शेखर से तीन शॉट पीछे रहकर की थीं। पहले दो होल के बाद वह पांच शॉट पीछे हो गईं।
इसके बाद रिधिमा ने शानदार वापसी करते हुए बाकी के 16 होल में दो बर्डी लगाईं और कोई बोगी नहीं की। दूसरी तरफ जैस्मीन ने चार ओवर 75 का स्कोर बनाया।
रिधिमा ने दूसरा और चौथा चरण भी जीता था। अब छठा चरण जीतकर उन्होंने हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में अपनी बढ़त बनाए रखी है। वर्तमान सीरीज का पहला चरण जीतने वाली जैस्मीन लगातार दूसरी बार दूसरे स्थान पर रहीं।
भाषा
पंत मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
