scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलरामनाथन और प्रज्वल देव प्री क्वार्टर फाइनल में

रामनाथन और प्रज्वल देव प्री क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

धारवाड़, 18 अक्टूबर (भाषा) भारत के रामकुमार रामनाथन और एसडी प्रज्वल देव ने सीधे सेट में जीत दर्ज करके बुधवार को यहां आईटीएफ धारवाड़ पुरुष विश्व टेनिस टूर के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

चौथी वरीयता प्राप्त रामनाथन ने क्वालीफायर और हमवतन फैसल कमर को 7-6 (3), 6-2 से जबकि स्थानीय खिलाड़ी और आठवीं वरीयता प्राप्त प्रज्वल ने ऑस्ट्रेलिया के एक अन्य क्वालीफायर ल्यूक सोरेनसेन को 7-5, 6-4 से हराया।

अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त निक चैपल ने दक्षिण कोरिया के वूबिन शिन को 6-3, 6-3 से हराकर 25,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाली प्रतियोगिता के अंतिम 16 में जगह बनाई।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments