scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमरिपोर्टमध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का किया अवलोकन

मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन: मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का किया अवलोकन

धार्मिक पर्यटन और लघु उद्योगों में सहयोग बढ़ाने के लिए दो राज्यों के बीच समझौते और योजनाओं पर चर्चा

Text Size:

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 31 मार्च को मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन के लिए वाराणसी पहुंचे. उनका स्वागत उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने किया.

इस अवसर पर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश यादव सहित वाराणसी के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. सीएम यादव ने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण कर भीड़ प्रबंधन, क्राउड फ्लो और तीर्थयात्री प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन किया. उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी भी ली.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच धार्मिक पर्यटन और लघु उद्योगों में सहयोग को बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में बनारसी साड़ी की विरासत है, उसी तरह मध्यप्रदेश में चंदेरी और महेश्वरी साड़ी सहित लघु उद्योगों पर ध्यान दिया जा रहा है. सीएम ने बताया कि भविष्य में युवाओं को रोजगार, गरीबों की जिंदगी में सुधार और उत्पादों की सही कीमत सुनिश्चित करने के लिए रोड शो और समझौते किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ और महाकाल योजनाओं का आदान-प्रदान करके दोनों राज्यों की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा.

share & View comments