scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमखेलराजस्थान ने साइकिलिंग में स्वर्ण का क्लीन स्वीप किया, तीरंदाजों ने महाराष्ट्र को शीर्ष पर पहुंचाया

राजस्थान ने साइकिलिंग में स्वर्ण का क्लीन स्वीप किया, तीरंदाजों ने महाराष्ट्र को शीर्ष पर पहुंचाया

Text Size:

पटना, सात मई (भाषा) महाराष्ट्र ने बुधवार को तीरंदाजी में छह स्वर्ण पदक के साथ खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) की पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। तीरंदाजों के अच्छे प्रदर्शन से महाराष्ट्र की टीम राजस्थान को पछाड़ने में सफल रही जिसने नयी दिल्ली में इंदिरा गांधी इंडोर परिसर के यमुना वेलोड्रोम में साइकिलिंग में चार स्वर्ण पदक जीते।

महाराष्ट्र के लिए वेदांत वाघमारे ने भी डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में लड़कों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वर्ण पदक जता।

​​गया में तैराकी में लड़कों की चार 100 मीटर मेडले में एक और जीत ने महाराष्ट्र के स्वर्ण पदकों की संख्या 14 तक पहुंचा दी। उसके नाम 12 रजत और 12 कांस्य पदक भी हैं।

लक्ष्य एशियाई खेल समूह की खिलाड़ी हर्षिता जाखड़ की अगुआई में राजस्थान ने साइकिलिंग में बुधवार को सभी चार स्वर्ण पदक जीते।

राजस्थान 10 स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि कर्नाटक ने तैराकी में दो स्वर्ण पदक जीते और उसके कुल आठ स्वर्ण, 11 रजत और तीन कांस्य पदक हो गए हैं।

बिहार ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते जिसमें गटका में पांच पदक शामिल हैं।

सुहानी कुमारी ने बिहार के लिए साइकिलिंग की व्यक्तिगत परसुइट स्पर्धा में तीसरा पदक जीता। उन्होंने मंगलवार को भी दो पदक जीते थे। बिहार के नाम चार रजत और पांच कांस्य हैं।

उज्ज्वल भारत ओलेकर और शरवारी सोमनाथ शेंडे ने क्रमश: लड़कों और लड़कियों के रिकर्व तीरंदाजी वर्ग में खिताब जीता जबकि मानव गणेशराव जाधव और पृथिका ने कंपाउंड स्पर्धा में पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया।

महाराष्ट्र की मिश्रित रिकर्व (ज्ञानेश चेराले और शरवारी) और कंपाउंड (गणेशराव और तेजल राजेंद्र साल्वे) टीम ने भी स्वर्ण पदक जीते।

हर्षिता ने खेलो इंडिया युवा खेलों में पदार्पण करते हुए स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments