scorecardresearch
Friday, 11 October, 2024
होमखेलराहुल ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर संकेत सरगर को बधाई दी

राहुल ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर संकेत सरगर को बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को भारोत्तोलक संकेत सरगर के रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि वह भारत के बहुत सारे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की 55 किलोग्राम स्पर्धा में 21 वर्षीय सरगर ने रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के लिए गौरवशाली क्षण है। राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक हासिल करने के लिए संकेत सरगर को बहुत बधाइयां। आपकी कहानी भारत के नौजवानों को प्रेरित करने वाली है।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरी भारतीय टीम को बहुत शुभकामनाएं। जलवा बिखेरते रहिए।’’

भाषा हक

हक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments