scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमखेलराष्ट्रपति ने स्क्वॉश मिश्रित कांस्य पदक जीतने पर दीपिका, सौरव को बधाई दी

राष्ट्रपति ने स्क्वॉश मिश्रित कांस्य पदक जीतने पर दीपिका, सौरव को बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वॉश मिश्रित युगल में कांस्य जीतने पर दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी को बधाई दी और कहा कि इस तरह की जीत हमारे देश में खेलों की लोकप्रियता को बढ़ावा देगी।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘आपका ‘पोडियम फिनिश’ (शीर्ष तीन) भारत में स्क्वॉश प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा है।’’

2018 गोल्ड कोस्ट खेलों में मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली भारतीय जोड़ी ने बर्मिंघम खेलों में कांस्य पदक जीता।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ राष्ट्रमंडल खेलों में  स्क्वॉश मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीतने पर दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल को बधाई। आपका पोडियम फिनिश भारत में स्क्वॉश प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा है। इस तरह की जीत हमारे देश में खेलों की लोकप्रियता को बढ़ावा देती है।’’

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments