scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलप्रणवी संयुक्त 25वें स्थान पर, तीन भारतीयों ने एपसन टूर पर कट हासिल किया

प्रणवी संयुक्त 25वें स्थान पर, तीन भारतीयों ने एपसन टूर पर कट हासिल किया

Text Size:

बैटल क्रीज (अमेरिका), 11 जून (भाषा) भारत की प्रणवी उर्स ने दूसरे दौर में एक ओवर 73 के स्कोर के साथ फायरकीपर्स कैसिनो होटल गोल्फ चैंपियनशिप में सत्र और एपसन टूर का पहला कट हासिल किया।

पहले दौर में 70 का स्कोर बनाने वाली प्रणवी संयुक्त 25वें स्थान पर चल रही हैं।

प्रणवी यहां कट हासिल करने से पहले लगातार तीन टूर्नामेंट में कट हासिल करने में नाकाम रहीं। उन्होंने दूसरे दौर में दो बर्डी और तीन बोगी की।

अन्य भारतीयों में अमेरिका में रहने वाली निष्ठा मदान (70-74) और निकिता अर्जुन (73-73) भी कट हासिल करने में सफल रहीं। निष्ठा संयुक्त 34वें जबकि निकिता संयुक्त 59वें स्थान पर हैं।

सियुन ल्यू (70-67), एमेलिया गार्वी (70-67), लिंगडसे मैकार्डी (70 और 67) और किम जी किमसिट (68-69) संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments