scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलपोल वॉल्टर देव मीणा ने स्वर्ण पदक जीतकर विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया

पोल वॉल्टर देव मीणा ने स्वर्ण पदक जीतकर विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया

Text Size:

पणजी, एक नवंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के युवा पोल वाल्टर देव कुमार मीणा ने बुधवार को यहां 5.16 मीटर की कूद लगाकर 37वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता और अगले साल होने वाली विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

मध्य प्रदेश के देवास के रहने वाले इस 18 साल के खिलाड़ी ने यहां बम्बोलिम एथलेटिक्स स्टेडियम में 5.20 मीटर को पार करने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके। हालाँकि उन्होंने कहा कि उन्हें इससे सीखने का मौका मिला है।

भोपाल की मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले मीणा ने कहा,‘‘विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप अगले साल लीमा में होगी जिससे मुझे नई ऊंचाइयां हासिल करने में मदद मिलेगी।’’

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments