scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमखेलप्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम को महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम को महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के शुरुआती आयोजन में चैम्पियन बनी भारतीय टीम को रविवार को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ भारतीय टीम को विशेष जीत के लिए बधाई। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेली है और उनकी सफलता कई उभरते हुए क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’’

शेफाली वर्मा की अगुवाई में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गये फाइनल में इंग्लैंड का सात विकेट से शिकस्त दी।

इस जीत के साथ ही महिला टीम ने किसी भी स्तर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के वैश्विक खिताब के सूखे को खत्म किया। सीनियर टीम  सभी प्रारूपों में तीन मौकों पर विश्व कप के फाइनल में पहुंची है लेकिन हर बार खिताब से दूर रह गयी थी।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments