scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमखेलपराग के 174 रन से असम ने जम्मू कश्मीर को हराया

पराग के 174 रन से असम ने जम्मू कश्मीर को हराया

Text Size:

अहमदाबाद, 28 नवंबर ( भाषा) रियान पराग के 116 गेंद में 174 रन की मदद से असम ने जीत के लिये 46 . 1 ओवर में 351 रन का लक्ष्य हासिल करके विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में जम्मू कश्मीर को हरा दिया ।

पराग ने अपनी पारी में 12 छक्के और 12 चौके लगाये जिसकी मदद से असम ने सात विकेट से मैच जीता ।

जम्मू कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 350 रन बनाये जिसमें हेनान नजीर ने 113 गेंद में 124 रन बनाये । वहीं शुभम खजूरिया ने 84 गेंद में 120 रन की पारी खेली । असम ने जवाब में दो विकेट 45 रन पर गंवा दिये थे लेकिन पराग और रिषव दास ने पारी को संभाला । दास ने 118 गेंद में 114 रन बनाये ।

पराग और दास ने 277 रन की साझेदारी की । यह हजारे ट्रॉफी के इस सत्र में पराग का तीसरा शतक था ।

पराग उस समय आउट हो गए जब टीम लक्ष्य से 29 रन पीछे थी लेकिन दास ने 23 गेंद बाकी रहते उसे जीत तक पहुंचाया ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments