scorecardresearch
Thursday, 22 October, 2026
होमखेलपापरकर, करण और दिग्विजय मुंबई ओपन आईटीएफ के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

पापरकर, करण और दिग्विजय मुंबई ओपन आईटीएफ के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Text Size:

मुंबई, 22 अक्टूबर (भाषा) अर्णव पापरकर, करण सिंह और दिग्विजय प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां मुंबई ओपन आईटीएफ पुरुष एम25 टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

पापरकर ने थाईलैंड के थानापेट चांटा को 6-2, 6-4 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। तीसरी वरीयता प्राप्त करण सिंह ने आदिल कल्याणपुर को 6-1, 6-1 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया।

चौथी वरीयता प्राप्त दिग्विजय प्रताप सिंह को अमेरिका के अधित्य गणेशन के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। दिग्विजय ने तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-3, 4-6, 7-5 से जीत दर्ज की।

अमेरिका के छठी वरीयता प्राप्त समीर बनर्जी ने भी सीधे सेटों में जीत हासिल की। उन्होंने भारत के समर्थ सहिता को 6-3, 6-2 से पराजित किया।

भारत के सातवीं वरीयता प्राप्त सिद्धार्थ रावत ने सूरज आर. प्रबोध को 7-6, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। चिराग दुहान ने भी अंतिम आठ में प्रवेश किया।

अमेरिका के दूसरी वरीयता प्राप्त गैरेट जॉन्स को भारत के मनीष सुरेश कुमार ने कड़ी टक्कर दी। जॉन्स ने 7-6, 6-4 से जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

युगल वर्ग में भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त एसडी प्रज्जवल देव और नितिन कुमार सिन्हा की जोड़ी ने अपने हमवतन आदित्य बालसेकर और रोहन मेहरा को 7-6 (6), 6-4 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments