scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलनार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी ने स्पेनिश फुटबॉलर जाबाको से करार किया

नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी ने स्पेनिश फुटबॉलर जाबाको से करार किया

Text Size:

गुवाहाटी, 20 जुलाई (भाषा) नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी (एनईयूएफसी) ने आगामी सत्र के लिए गुरुवार को स्पेनिश सेंटरबैक माइकल जाबाको से करार करने की घोषणा की जो एटलेटिको मैड्रिड युवा अकादमी के लिए भी खेल चुके हैं।

स्पेनिश फुटबॉल में दूसरे और तीसरे टीयर में खेल चुके 34 वर्षीय जाबाको जब 16 वर्ष के थे तब एटलेटिको मैड्रिड युवा अकादमी से जुड़े थे। फिर वह क्लब की सी टीम से एटलेटिको मैड्रिड बी तक पहुंचे।

जाबाको पहली बार स्पेन से बाहर किसी क्लब से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने देश (भारत) की इंडियन सुपर लीग, इसके खिलाड़ियों, स्टेडियम और कोच के बारे में काफी अच्छी बातें सुनी हैं। मैं काफी उत्साहित हूं। मेरा मानना है कि यह हमारे लिये शानदार सत्र रहेगा। ’’

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments