scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमखेलनिष्ठा 38वें स्थान के साथ एपसन टूर पर शीर्ष भारतीय

निष्ठा 38वें स्थान के साथ एपसन टूर पर शीर्ष भारतीय

Text Size:

बैटल क्रीक (अमेरिका), 12 जून (भाषा) निष्ठा मदान, प्रणवी उर्स और निकिता अर्जुन की भारतीय तिकड़ी ने अमेरिका में एलपीजीए के एपसन टूर की फायरकीपर्स कैसिनो होटल गोल्फ चैंपियनशिप के अंतिम दौर में निराशाजनक प्रदर्शन किया।

अमेरिका में रहने वाली निष्ठा अंतिम दौर में पार 72 के स्कोर से संयुक्त 38वें स्थान पर रहीं।

प्रणवी और निकिता भी पिछड़ गई। एपसन टूर पर पहले सत्र में खेल रही प्रणवी ने अंतिम दौर में सात ओवर 79 के स्कोर से संयुक्त 70वां स्थान हासिल किया। निकिता भी अंतिम दौर में चार ओवर 76 के स्कोर से संयुक्त 70वें पायदान पर रहीं।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments