scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमखेलनिश्ना महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक में कट हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय गोल्फर

निश्ना महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक में कट हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय गोल्फर

Text Size:

पटाया, चार नवंबर (भाषा) निश्ना पटेल ने शुक्रवार को यहां एक अंडर 71 का कार्ड खेला जिससे वह महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक गोल्फ में कट हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय गोल्फर रहीं।

निश्ना का 36 होल में कुल स्कोर एक अंडर का हो गया है जिससे वह संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर चल रही हैं।

गत चैम्पियन मिजुकी हाशिमोटो (66) ने नौ अंडर के कुल स्कोर से बढ़त बनायी हुई है।

भारतीय गोल्फरों में अवनी प्रशांत (74, 76) कट से चूक गयीं जिनकी बीती रात तबीयत ठीक नहीं थीं। दो अन्य भारतीय भी पूरी तरह से फिट नहीं थीं। कीरत कांग की कलाई में चोट लग गयी है जबकि मन्नत बरार को बीती रात से तेज बुखार है।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments