scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमखेलहरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ नीरज नरवाल ने बेंगलुरु बुल्स को दिलायी जीत

हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ नीरज नरवाल ने बेंगलुरु बुल्स को दिलायी जीत

Text Size:

पुणे, नौ नवंबर (भाषा) शानदार लय में चल रही बेंगलुरु बुल्स की टीम नीरज नरवाल के शानदार खेल के दम पर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में बुधवार को यहां हरियाणा स्टीलर्स को मात देकर तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गयी।

नीरज ने मैच में तीन बोनस अंक सहित नौ अंक जुटाये जिससे बेंगलुरु ने इस करीबी मुकाबले को 36-33 से अपने नाम किया।

मैच के पहले हाफ में बेंगलुरु के पास 27-11 की बड़ी बढ़त थी । हरियाणा ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की लेकिन टीम जीत से दूर रह गयी।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments